प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह डुमक गांव के 39वर्षीय सुन्दर सिंह सनवाल अपनी पत्नी लीला देवी के साथ पास के ही खेतोँ मे घास के लिए गए थे कि भालू ने अचानक लीला देवी पर हमला कर दिया, पत्नी को भालू के चुंगल से छुड़ाने के लिए सुन्दर सिंह भालू की ओर बढ़कर चिल्लाना शुरू किया तो भालू ने लीला देवी को छोड़कर सुन्दर सिंह पर न केवल हमला कर दिया बल्कि सुन्दर सिंह को उठाकर दूर पटक दिया जिसके कारण सुन्दर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

जान लेने पर आमदा भालू यहीं नहीं रुका और दुबारा लीला देवी पर झपट कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने पर घायल लीला देवी को हेलीकाप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। इन दिनों भालू का आंतक न केवल ग्रामीण क्षेत्रों मे बल्कि नगर क्षेत्र जोशीमठ के लोग भी भालू के आतंक से बेहद परेशान हैं, अंधेरा होते ही भालू लोगों के खेत खलियान व आँगन मे दस्तक दे रहा है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights