juna-akhara-patron-harigiri-threatens,-case-filed

महंत महेश पुरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 23 नवंबर सोमवार शाम महंत हरि गिरी महाराज के फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि घटना के समय हरिगिरी महाराज धार्मिक यात्रा पर निकले थे और वृंदावन से हरियाणा जा रहे थे।

नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शिकायत करने वाले की लोकेशन सर्च की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights