मुजफ्फरनगर। पंजाबी बारातघर, भोपा रोड पर रविवार को जाट महासभा, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों और उच्च शिक्षार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और गठवाला खाप के बाबा राजेन्द्र मलिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुदिति ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी के चेयरमैन डॉ. राममोहन ने की। मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में ई.एम.एस. इंफ्रा प्रा.लि. के चेयरमैन रामवीर तोमर और भारती मीडिया एंड इवेंट्स प्रा.लि. के एम.डी. भरत बालियान मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में ए.एस.पी. यूपी पुलिस अनुज चौधरी, वसुंधरा रेजिडेंसी ग्रुप के एम.डी. अमित चौधरी, वेदांता ग्रुप के एम.डी. सचिन राणा, जाट महासभा के मुख्य संरक्षक रामपाल वर्मा, एस.के.एस. टेक्नोक्रेट प्रा.लि. के सतीश मलिक, कृषि विभाग के सचिव सुभाष चौधरी और लेफ्टिनेंट अभिषेक सहारावत शामिल रहे।

इस दौरान अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने कहा कि ‘शिक्षा और संस्कार समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं। आज हमारे छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों ने शिक्षा व खेल के क्षेत्र में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी। उन्होंने जोर दिया कि समाज तभी प्रगति कर सकता है जब नई पीढ़ी दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़े।’
इस मौके प्रेस प्रवक्ता बिट्टू सिखेड़ा ने बताया कि ‘स्व. बाबा हरिकिशन मलिक को मरणोपरांत जाट रत्न सम्मान दिया गया। इसके अलावा स्व. कुन्दन सिंह (संस्थापक व पूर्व अधीक्षक, जाट छात्रावास), स्व. ब्रजवीर सिंह एडवोकेट, डॉ. अनीता चौधरी, मास्टर देवी सिंह और स्व. इंजीनियर रामपाल सिंह को जाट गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया।’ समारोह का संचालन महासचिव जयवीर सिंह ने किया।

मंच से समाज की एकता और सहयोग की अपील की गई। हजारों लोगों की मौजूदगी में यह आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। अंत में अध्यक्ष धर्मवीर बालियान, महासचिव जयवीर सिंह और कोषाध्यक्ष राकेश बालियान ने सभी अतिथियों और समाज के लोगों का आभार जताया।

समारोह में संरक्षक मंडल और पदाधिकारीगण में देवी सिंह वर्मा, यशपाल सिंह, सचिन राणा, अमरपाल सिंह, सुन्दर पाल सिंह, नरेन्द्र पाल सिंह, दीपक कुमार, विजय कुमार कुश, जसवीर सिंह राणा, ब्रजेश चौधरी, दिनेश कुमार, रामपाल वर्मा, सुदेश मलिक, जयवीर सिंह ओमकार अहलावत, विराज तोमर, प्रवेन्द्र कुमार, अनुज कुमार, राकेश कुमार, कुलदीप, राधेश्याम, विपिन कुमार (बिट्टू सिखेड़ा), राजकुमार तोमर, धर्मेन्द्र तोमर, वेद वीर, राहुल पंवार, उत्तम राठी, रवि चौधरी, जयवीर ठाकरान, श्रद्धापाल सिंह, संजीव, सतेन्द्र राठी, प्रदीप सिंह, मनु चौधरी, अमित कुमार, संदीप मलिक, पाल सिंह, नितिन कुमार, युधिष्ठिर पहलवान, यशपाल सिंह, चांदवीर, विनीत कुमार, चन्द्रबीर सिंह, रोहित कुमार बालियान, नीरज बालियान, मनोज कुमार, सुरेन्द्र मोरना, रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
