जम्मू और कश्मीर सरकार ने 4 IPS अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक (IGP) के रूप में नियुक्त करने का आदेश दिया है। गृह विभाग द्वारा जारी सरकारी आदेश प्रशासन के हित में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार जिन अधिकारियों को प्रभारी IG बनाया गया है, उनमें शक्ति कुमार पाठक (IPS) शामिल हैं, जो वर्तमान में ACB, J&K के सहायक निदेशक हैं और उनके पास ACB निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है; इसके अलावा डॉ. मोहम्मद हसीब मुगल (IPS), DIG ट्रैफिक जम्मू; शेख जुनैद महमूद (IPS), DIG IR कश्मीर; और शाहिद महराज राथर (IPS), निदेशक पुलिस दूरसंचार, जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।

PunjabKesari, IPS Officers Appointed as Incharge IG in Jammu Kashmir

आदेश में आगे कहा गया है कि इन अधिकारियों की पोस्टिंग के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। यह आदेश उपराज्यपाल के निर्देश पर, सरकार के प्रधान सचिव (गृह विभाग) चंद्रकर भारती (IAS) द्वारा जारी किया गया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights