मुज़फ्फरनगर | भारतीय किसान यूनियन हिन्द ने संगठन को और मज़बूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस क्रम में मुज़फ्फरनगर जनपद के गाँव चांदपुर निवासी जयवीर सिंह ठाकरान को राष्ट्रीय संगठन मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह अहम पद देकर विश्वास जताया है।

भारतीय किसान यूनियन हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी साजिद ने नई टीम का गठन करते हुए कहा कि संगठन किसानों की आवाज़ को और बुलंद करेगा और जमीनी स्तर पर किसान हित से जुड़ी हर लड़ाई मजबूती से लड़ेगा। उन्होंने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे अपेक्षा जताई कि वे किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे और संगठन को और सशक्त बनाएंगे।

नई नियुक्तियों में जयवीर सिंह ठाकरान को राष्ट्रीय संगठन मंत्री, विजय साहरावत को प्रदेश महासचिव, वत्सल पंडित को ज़िलाध्यक्ष मुज़फ्फरनगर और जब्बार अली को जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी साजिद का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वे संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को किसानों तक पहुंचाने और उनके हक की लड़ाई लड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।इस मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने जयवीर सिंह ठाकरान को राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights