सर्पदंश से किसान की मौत

फतेहपुर, 03 जून (हि.स.)। जाफरगंज थानाक्षेत्रमें मंगलवार को खेत गए किसान की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

जाफरगंज थाना क्षेत्र के सिजौली ग्राम पंचायत के मजरे हरि किशुनपुर निवासी नारेन्द्र सिंह (35) आज सुबह मूंग की फसल देखने की बात कहकर घर से निकला था। खेत पर उसे जहरीले सांप ने काट लिया। जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमौली ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में चिकित्सक ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में किसान की मौत हो गई।

सूचना में मृतक के घर पहुंचे नायब तहसीलदार सुरेश चंद्रा ने मृतक किसान के परिवार को ढांढस बंधाते हुए शासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि किसान नारेंद्र की शर्पदंस से माैत हुई है। इस दुख की घड़ी में प्रशासन और शासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights