उनके प्रवक्ता लॉरेंट सेवरी ने अभिनेत्री के निधन की पुष्टि की। उन्होंने मृत्यु का कारण नहीं बताया। द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार ट्यूनीशिया में 15 अप्रैल, 1938 को जन्मी कार्डिनल ने अनगिनत निर्माताओं, निर्देशकों और दर्शकों के लिए भू-मध्यसागरीय नायिका के रूप में बेमिसाल फिल्में दीं। 18 साल की उम्र में एक सौंदर्य प्रतियोगिता में ताज पहनाए जाने और वेनिस फिल्म समारोह में पुरस्कृत होने के बाद क्लाउडिया कार्डिनल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अभिनेत्री क्लाउडिया कार्डिनल ने सात दशक के करियर में लगभग 130 फिल्में की। इनमें रोक्को एंड हिज़ ब्रदर्स, द लेपर्ड, वन्स अपॉन अ टाइम इन द वेस्ट और फिट्जकाराल्डो प्रमुख हैं। उन्होंने प्रभावशाली इतालवी फिल्म निर्माता फ्रेंको क्रिस्टाल्डी से शादी की। कार्डिनल और अभिनेता ब्रिजिट बार्डोट की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। बार्डोट ने 1965 में कहा था कि कार्डिनेल की भूमिकाएं फिल्म को जीवंत बना देती हैं।

क्रिस्टाल्डी ने 1958 में उन्हें साइन किया था। उन्होंने खुलासा किया था कि तब क्लाउडिया कार्डिनल अविवाहित मां थीं। क्रिस्टाल्डी ने कार्डिनल की मां से उस लड़के को अपने बेटे की तरह पालने को कहा था। अभिनेत्री ने अपने बेटे से यह बातें तब तक छिपाईं जब तक वह आठ साल का नहीं हो गया। द लेपर्ड ने कान फिल्म समारोह में सर्वोच्च पुरस्कार जीता और कार्डिनल को ख्याति दिलाई। इस अभिनेत्री ने हॉलीवुड को द प्रोफेशनल्स, सर्कस वर्ल्ड, डोंट मेक वेव्स और ब्लाइंडफ़ोल्ड जैसी फिल्में दीं।

कार्डिनल का 1973 में विवाहित निर्देशक पास्क्वाले स्क्विटिएरी के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। इस प्रेम संबंध ने दोनों के जीवन में उथल-पुथल मचा दिया। क्रिस्टाल्डी ने उन्हें और स्क्विटिएरी को फिल्म उद्योग से बाहर करने की कोशिश की। वह पेरिस चली गईं। कुछ समय गुमनाम रहने के बाद वह 1977 के बहुचर्चित टीवी धारावाहिक जीसस ऑफ नाज़रेथ में नजर आईं।

क्लाउड जोसेफिन रोज कार्डिनल का जन्म ट्यूनीशिया के बंदरगाह शहर ला गौलेट में हुआ था। उनके माता-पिता सिसिली मूल के थे और यह क्षेत्र उस समय फ्रांस के संरक्षित क्षेत्र में था। उनके पिता रेलवे में इंजीनियर थे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights