इजराइल-हमास संघर्ष को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से फोन पर विस्तार से बात की।

मिस्र ने आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति ने गाजा पट्टी में इजराइली सेना के विनाशक सैन्य अभियानों के बारे में विस्तार से बातचीत की।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति सिसी ने गाजा के पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए उत्पन्न खतरे को देखते हुए और नागरिकों के जीवन पर इसके भयानक प्रभाव को देखते हुए मौजूदा स्थिति की गंभीरता पर विचार-विमर्श किया।

गाजा पट्टी में इजराइली सेना के अभियानों के बारे में दोनों नेताओं ने विचारों को साझा कर आदान-प्रदान किया।

राष्ट्रपति सिसी ने गाजा पट्टी में जमीनी हमले के गंभीर मानवीय संकट और सुरक्षा परिणामों को लेकर चेताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights