इजरायल और ईरान के बीच तनाव अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, आज 28 फरवरी 2026 की सुबह इजरायल ने ईरान के भीतर सैन्य ठिकानों पर हमला शुरू कर दिया है। ईरानी सरकारी मीडिया और स्थानीय अधिकारियों ने इन आवाजों की पुष्टि की है। इस बीच इजरायल के रक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी है कि यह हमला सबसे पहले इजरायल की तरफ से किया गया है।
