अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मीडिया से बात करते हुए बताया, “ अमरीकी राष्ट्रपति जो बिडेन बुधवार को इजरायल का दौरा करेंगे।”

फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास और इजरायल के बीच में पीछले 10 दिनों से युद्ध चल रहा है। ऐसे में खबर है कि अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बुधवार को इजरायल का दौरा करेंग। अपने दौरे के दौरान वह इजरायल में मारे गए आम लोगों को श्रद्धांजली देने के साथ ही इजरायल के साथ अमेरिका की एकजुटता को दोहराएंगे। जो बाइडेन के इजरायल दौरे को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने जानकारी दी।

अपने इजरायल दौरे के दौरान वह वह पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह जॉर्डन के लिए रवाना होंगे। यहां उनकी किंग अब्दुल्ला से मुलाकात होगी। अमरीकी राष्ट्रपति के दौरे को लेकर व्हाइट हाउस ने कहा कि अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति युद्ध को लेकर चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights