देश के नामी बिजनेसमैन और एशिया के सबसे दौलतमंद परिवारों में से एक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी  की बेटी ईशा अंबानी काफी लग्जरी लाइफ जीती हैं। एक बिजनेस वुमन के तौर पर खुद को साबित कर चुकीं ईशा अंबानी के दोनों बच्चे आदिया और कृष्णा परिवार की जान हैं और उन्हें पूरा परिवार बेहद प्यार और दुलार के साथ रखता है। हाल ही में ईशा की बेटी आदिया को मिले एक गिफ्ट की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल आदिया को तोहफे में 108 सोने की घंटियों वाला गिफ्ट मिला है। ये मंहगा गिफ्ट कई मायनों में खास है, क्या कुछ हैं इस गिफ्ट की खासियत आपको बताते हैं।

हाल ही में ईशा अंबानी की बेटी आदिया को मिले इस गिफ्ट की सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आई थी। ये गिफ्ट ना सिर्फ देखने में बेहद खूबसूरत है बल्कि 108 सोने की घंटिया अपने आप में एक मीनिंगफुल मैसेज है। वीडियो में ये गिफ्ट लाल रंग, दीयों और फूलों के बीच सजा दिख रहा है। इस गिफ्ट में ड्रावर्स की कई लेयर हैं जिनमें खूबसूरत पिंक रैपर में कई खास तोहफे सजाए गए हैं।


इस खास तोहफे को देवी शक्ति से जोड़कर देखा जाता है। मां शक्ति की 108 घंटियां उनके आशीर्वाद फलदायी मानी जाती हैं। साथ ही हिंदू वेदों के 108 मंत्रों की भी प्रतीक हैं। इस गिफ्ट में अलग-अलग स्टेज पर हिंदू देवी-देवताओं की महत्वता और शक्ति का वर्णन है, साथ ही ये गिफ्ट एक-एक कर 9 लेयर्स में सजाया गया है।

ईशा अंबानी ने साल 2018 में उद्योगपति आनंद पीरामल से शादी कि थी। इस कपल के घर नवंबर 2022 में जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया था। जिनमें बेटा कृष्णा और बिटिया आदिया परिवार की जान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights