inter-caste-mass-wedding-ceremony

साहू एकता मंच द्वारा आयोजित 15 वें निशुल्क सर्व जातीय सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए गिरिजाघर सिविल लाइंस प्रयागराज से 39 दूल्हों की बारात एक साथ घोड़ी पर सवार होकर बैंड बाजे के साथ विवाह स्थल पर पहुंची। जहां सुधा गुप्ता, शोभा गुप्ता एवं डॉ नीता साहू ने सभी वर को अक्षत तिलक लगाकर स्वागत किया। प्रत्येक वर वधू को मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद साहू व परिजनों ने आशीर्वाद दिया। मंच की ओर से प्रत्येक जोड़ों को पौधारोपण हेतु पौधा प्रदान किया गया। वर वधुओं ने एक दूसरे को जयमाल पहनाकर आजीवन सुखमय जीवन व्यतीत करने का संकल्प लिया। तत्पश्चात् प्रत्येक जोड़ों के लिए बनाए गए विवाह मंडप में वैदिक रीति रिवाज के साथ पुरोहितों द्वारा विवाह सम्पन्न कराया गया। इसके बाद समिति द्वारा प्रत्येक वर वधुओं को गृहस्थी के सभी सामान उपहार स्वरूप प्रदान कर विदा किया गया।

मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद साहू ने नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने समारोह में सहयोग करने वाले दानदाताओं को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि समाज के आर्थिक सहयोग से ही कन्याओं का उद्धार होता है। सामाजिक उत्थान के लिए विवाह का आयोजन विगत चौदह वर्षो से लगातार किया जा रहा है। समारोह का संचालन उपाध्यक्ष अजय कुमार साहू व शंकरलाल साहू ने संयुक्त रूप से किया।

समारोह में विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, विधायक सिंगरौली रामनिवास साहू, विधायक गुरू प्रसाद मौर्य, पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद साहू, महासचिव शंकरलाल साहू, वी के कश्यप, संरक्षक सेवानिवृत एडीएम राम लखन गुप्ता, पवन गुप्ता, डॉ वी एन गुप्ता, सुधा साहू, रामलोचन साहू, मंत्रीगण मदन लाल साहू, गिरिजा शंकर गुप्ता, ओम बाबू साहू, डॉ सुमन गुप्ता, कमलेश साहू, बबली साहू, रानी साहू, नरेंद्र कुमार साहू, अजय कुमार साहू, मक्खन लाल साहू, मंच के मीडिया प्रभारी छेदी लाल साहू, प्रेमचंद्र साहू अन्ना, राकेश कुमार साहू आदि प्रमुख लोगों ने वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights