मुज़फ्फरनगर।भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के उपाध्यक्ष राकेश वालिया ने की। इस अवसर पर संगठन के विस्तार और मजबूती पर चर्चा की गई।बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने संगठन को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से उद्योगपति विकास पाल को सहारनपुर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि विकास पाल का अब तक का कार्यकाल बेहद प्रभावशाली रहा है और संगठन को सशक्त बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है।विदित हो कि कुछ दिन पूर्व ही विकास पाल को मुजफ्फरनगर जिले का युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अपने कार्यकाल में उन्होंने संगठन को निचले स्तर तक पहुंचाने, युवाओं को जोड़ने और समाज के अति पिछड़े वर्गों की समस्याओं को उजागर करने का सराहनीय कार्य किया। उनकी सक्रियता, निष्ठा और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने उन्हें अब सहारनपुर मंडल की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया

।राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा देश के उन वर्गों की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिन्हें आज भी सामाजिक और आर्थिक रूप से हाशिए पर रखा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विकास पाल संगठन की नीतियों और विचारधारा को पूरे सहारनपुर मंडल में विस्तार देंगे और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ेंगे।नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विकास पाल ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसे मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाने का प्रयास करूंगा। मेरा लक्ष्य अति पिछड़ा वर्ग के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव संघर्ष करना और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाना होगा।कार्यक्रम के अंत में संगठन की एकता और मजबूती का संकल्प लिया गया तथा सभी सदस्यों ने नवमंडल अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा देने की आशा व्यक्त की।बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह पाल, प्रभारी रामनिवास प्रजापति (एडवो.), मंडल अध्यक्ष दिनेश पाल, राजेश सैन, श्याम सुंदर प्रजापति, सोनू प्रजापति, विजय पाल, राहुल प्रजापति, वरिष्ठ नेता राकेश कश्यप, शाहिद झोझा, इंद्रमल प्रजापति, दीपक, बृजबीर धीमान, विश्वकर्मा, अरुण, विनेश कोरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights