in-jalaun,-an-inspector-shot-himself-with-his-serv

एसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय मूल रूप से संतकबीर नगर के रहने वाले थे। साल 2023 में वह इंस्पेक्टर के पद पर कुठौंद थाना में तैनात थे। जानकारी मिली है कि शुक्रवार को इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय पेट्रोलिंग पर हमराहियों साथ निकले थे। इस दौरान वह एक भंडारे कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां पर लोगों ने उन्हें सम्मानित भी किया था। रात ठीक 9 बजे वह अपने सरकारी आवास में पहुंचे और फिर ठीक 9:30 बजे उनके आवास से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। साथी पुलिसकर्मी दौड़कर पहुंचे और जब उन्होंने कमरा खोलकर देखा तो अरुण खून से लथपथ हालत में पड़े थे। इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। डॉक्टरों ने 11:15 पर उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय ने सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मार खुदकुशी की हैं। कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम भेजकर परिजनों को घटना के बारे में सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही हैं।

————

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights