सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अभिनन्दन सहारनपुर के कुशल निर्देशन एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में जनपद सहारनपुर पुलिस द्वारा आईजीआरएस (एकीकृत जन शिकायत निवारण प्रणाली) के माध्यम से प्राप्त आमजन की शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निरंतर किया जा रहा है।आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में जनपद सहारनपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश स्तर पर माह जनवरी-2026 मे प्रथम स्थान प्राप्त कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि न केवल पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह टीम वर्क, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण भी है। जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए, उनकी स्थलीय जांच कर तथ्यात्मक एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया गया। साथ ही शिकायतकर्ता को नियमानुसार समय-समय पर जानकारी उपलब्ध कराई गई, जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ। आईजीआरएस पर की गई शिकायतों के निस्तारण के उपरांत आमजन द्वारा सकारात्मक फीडबैक भी प्रदान किया गया, जो इस बात का संकेत है कि सहारनपुर पुलिस जनसमस्याओं के समाधान हेतु पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights