आतंक के विरुद्ध युद्ध कर रही नरेंद्र मोदी सरकार ने चार आतंकी संगठनों पर कठोर कार्रवाई की है। गृह मंत्रालय ने जेल में बंद यासीन मलिक के आतंकी संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही तीन अन्य आतंकी संगठनों के जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फ्रीडम लीग और जम्मू-कश्मीर पीपुल्स लीग (जेकेपीएल) के चार गुटों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, ‘मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (मोहम्मद यासीन मलिक गुट) को अगले पांच साल के लिए गैरकानूनी संगठन घोषित कर दिया है।’ फैसलों की घोषणा करते हुए शाह ने कहा कि देश की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को कठोर कानूनी परिणाम भुगतने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights