मुज़फ्फरनगर। जड़ौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में रविवार को ओपन कराटे चैंपियनशिप-2025 का शानदार आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि प्रवेंद्र दहिया (प्रधानाचार्य, होली चाइल्ड), विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार शास्त्री (संचालक, एम.डी.एस. विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंसूरपुर), सत्य प्रकाश रेशु और गेस्ट ऑफ ऑनर क्रांतिकारी शालू सैनी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट) सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट का संचालन कराटे कोच सेंसेई नीरज सैनी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में मुज़फ्फरनगर, जानसठ, मेरठ, देवबंद और रोहाना सहित विभिन्न स्थानों से करीब 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया।प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व की बात है कि इतने बड़े स्तर पर चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। उन्होंने सेंसेई नीरज सैनी को प्रोत्साहित करते हुए ₹3100 की धनराशि पुरस्कारस्वरूप दी और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष शालू सैनी ने कहा कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रत्येक बच्चे, विशेषकर बालिकाओं के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा, “देश को अब पापा की परियाँ नहीं, शेरनियाँ चाहिए।” साथ ही उन्होंने कोचों से अपील की कि जो बच्चे फीस देने में सक्षम नहीं हैं, लेकिन सीखने की लगन रखते हैं, उन्हें निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाए।विशिष्ट अतिथि सत्य प्रकाश रेशु ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नितिन बालियान, संत कुमार, विपिन कुमार, आरती, खुशी पाल, शुभम कुमार, सौरभ पिलानिया, अभिषेक त्यागी, राजकुमारी सैनी, हर्ष त्यागी, नीरज पुंडीर, नीशू, गौरांशी, सिहान बसंत उपाध्याय और सेंसेई निखिल कुमार सहित कई सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के अद्भुत समन्वय के साथ संपन्न हुआ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights