हॉकी लीग : एमआईसी और उत्तर मध्य रेलवे को मिली जीत

प्रयागराज, 19 जून (हि.स.)। एमआईसी और उत्तर मध्य रेलवे ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर प्रथम हाफिज गजनफर उल्ला इलाहाबाद हॉकी लीग में पूरे अंक प्राप्त किये।

मजीदिया इस्लामिया इंटर कालेज मैदान पर गुरुवार को खेले गये पहले मैच में एमआईसी ने केपीआईसी को 8-1 से हराया। एमआईसी के लिए मोहम्मद तल्हा व अता खान ने दो-दो तथा शशि शेखर, शाहबाज, मोहम्मद रिजवान एवं अल्काब ने एक-एक गोल किया। केपीआईसी के लिए एक मात्र गोल हरिशंकर ने किया। मैच में शाहबाज और राहुल निर्णायक रहे।

दूसरे मैच में उत्तर मध्य रेलवे ने नेशनल स्पोर्टिंग क्लब को 2-1 से हराया। एमआईसी को 24वें मिनट में जैद ने गोल करके 1-0 की बढ़त दिला दी थी। लेकिन 31वें मिनट में शरद ने और 32वें मिनट में अभय ने गोल करके उत्तर मध्य रेलवे की बढ़त को 2-1 कर दिया जो मैच के अंत तक बनी रही।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights