रात हुई भारी बारिश से जहां नगर के अनेक गली-मोहल्लों में भारी जल भराव गया गया। वहीं रुड़की नगर के अनेक वार्डों में भी जबरदस्त पानी भर गया। पानी की निकासी ने होने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी उठानी पड़ी। गलियों में पानी भरा होने के चलते लोग अपने-अपने घरों में कैद होकर रह गए। रामपुर चुंगी पर जलभराव की समस्या काफी जटिल हो गई। पिछले कई वर्षों से बरसात के मौसम में यहां पर कई-कई फीट पानी भर जाता है। इसका मुख्य कारण बड़े नाले का अतिक्रमण तथा बढ़ती आबादी के कारण बनाई गई बहुमंजिला इमारतें हैं।

उधर भारी बरसात के कारण जेल की दीवार ढह गयी। बरसात का पानी घरों में घुस गया, जिससे लोगों का खासा नुकसान हुआ।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights