हरिद्वार में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा को लेकर भाजपा की तैयारी बैठक सम्पन्न

हरिद्वार, 16 मई (हि.स.)। हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में शुक्रवार को एक भाजपा कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी, विधानसभा पदाधिकारी, पार्षद, शक्ति केंद्र संयोजक, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य 17 मई को प्रस्तावित “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” की रूपरेखा पर चर्चा और आयोजन की तैयारी था।

हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हम सब गौरवान्वित हैं। भारत की तीनों सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है। यह हम सबके लिए गौरव के क्षण है।

जिस प्रकार भारतीय सेना ने पाकिस्तान में चल रहे आतंकी ठिकानों को तबाह किया है वह पूरी दुनिया ने देखा है। यह आज का नया भारत है। पाकिस्तान की सीमा में 100 किलोमीटर तक अंदर जाकर आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूत कर हमारी भारतीय सेना ने शौर्य और पराक्रम की नई गाथा लिखी है और पाकिस्तान जैसे देश को भारत की ताकत का एहसास भी करा दिया है।

उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि कल माया देवी पार्किंग से शुरू होकर हर की पौड़ी तक जाने वाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में हरिद्वार के सम्मानित नागरिकों से प्रतिभाग करने का आवाहन किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि भारत की सेनाओं ने आतंकवाद व आतंकवाद का पोषण करने वाले आताताईयों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम देकर भारतीय नारी की अस्मिता पर चोट पहुंचाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना ने दुश्मन के घर में घुसकर उसके सीने पर वार किया है और एक बार फिर यह साबित किया है कि भारत की सेना अपने देश की सीमाओं एवं नागरिकों की रक्षा करने में सक्षम है। ऐसा पहली बार हुआ कि किसी देश को 24 घंटे के भीतर घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा। यह भारतीय सेना का शौर्य ही था कि पाकिस्तान का पूरे विश्व में आज एक आतंकी देश का चेहरा उजागर हो गया है।

पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश की जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जहां सेवा का जवान सीमा पर लड़ाई लड़ रहा है तो देश के प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है कि सेना का मनोबल बढ़ाने एवं उनके सम्मान के लिए कल होने वाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में प्रतिभाग करें।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष तुशांक भट्ट, प्रशांत शर्मा, राजेंद्र कटारिया, अन्नू कक्कड़, आशु चौधरी, विकास तिवारी, लव शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, आभार शर्मा, विशाल गर्ग, तरुण नैयर, दीपांशु विद्यार्थी, सुनील अग्रवाल गुड्डू, मुकुल पाराशर, निशा नोडियाल, निशा पुंडीर, एकता गुप्ता, विदित शर्मा, अनिल वशिष्ठ, सचिन अग्रवाल, प्रशांत सैनी, भूपेंद्र कुमार, परमिंदर गिल, सुमित चौधरी, सपना शर्मा, पिंकी चौधरी, प्रमोद शर्मा, रेनू शर्मा, अनुज सिंह, आशि भारद्वाज, सरोज जाखड़, डॉ. अश्वनी चौहान, मीनाक्षी मित्तल, ममता सैनी आदि उपस्थित रहे।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights