लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ढाढेकी गांव निवासी किसान मदनपाल सिंह गांव में अपने परिजन के साथ रहते हैं। बताया गया कि रात को वह अपने परिजनों के साथ घर में सोये हुए थे। इस दौरान रात के समय घर की चारदीवारी फांदकर चोर उनके घर में घुस आए और यहां अलमारियों में रखे सोने चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर लिया। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर फरार हो गए। सुबह करीब छह बजे मदनपाल की नींद खुली तो उन्हें सामान उलट पुलट मिला।

इसके बाद परिजनों को जगाकर उन्होंने अलमारियां चेक की तो उसमें मौजूद लाखों के जेवर और नकदी गायब मिली। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि चोर 14 लाख से अधिक कीमत के जेवर और 25 हजार से अधिक की नकदी चोरी कर ले गए हैं। मदनपाल की ओर से मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights