जानकारी के मुताबिक कोतवाली रानीपुर पुलिस व एएनटीएफ टीम द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए चैकिंग अभियान के दौरान तीन नशा तस्करों को विष्णुलोक जाने वाले कच्चे रास्ते (यूकेलिप्टस बाग के पास) एक संदिग्ध पुरुष व दो महिलाओं को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी मुस्ताक पुत्र ताहिर के पास से 2.045 किलो गांजा, महिला पत्नी मुस्ताक और पत्नी नवाब के पास से 5.870 किलो अवैध गांजा बैगों से बरामद हुआ। तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 7.915 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह गांजा हरिद्वार में आने वाले बाबाओं से थोड़ा-थोड़ा करके इकट्ठा करते थे और फिर उसे छोटी-छोटी पुडि़यों में पैक कर बेचते थे। तीनों लंबे समय से यह काम मिलकर कर रहे थे। आज भी गांजा बेचने हरिद्वार जा रहे थे।

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम पते मुस्ताक पुत्र ताहिर उम्र 56 वर्ष, महिला पत्नी मुस्ताक उम्र 48 वर्ष व महिला पत्नी नवाब उम्र 45 वर्ष निवासीगण विष्णुलोक कॉलोनी रानीपुर, हरिद्वार बताए। मुस्ताक और उसकी पत्नी पर पूर्व में भी मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights