शाहपुर | वर्षों से चली आ रही पारंपरिक रामायण रामलीला चलचित्र का उद्घाटन सोमवार को धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी, पत्रकार और राजनीतिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।उद्घाटन समारोह की शुरुआत फीता काटकर की गई, जिसमें मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। मंच संचालन की जिम्मेदारी भाजपा युवा नेता कपिल सैनी ने निभाई। समारोह में दीप प्रज्वलन किया गया, जिसकी पूजा भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रूबी सैनी ने संपन्न करवाई।कार्यक्रम के दौरान कमेटी ने सभी मुख्य अतिथियों और पत्रकारों को पारंपरिक पटका पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने रामलीला चलचित्र के माध्यम से संस्कृति और धर्म के प्रति सम्मान व्यक्त किया और इस पारंपरिक आयोजन को आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दी।

इस भव्य समारोह में वरिष्ठ प्रमुख चिकित्सक डॉ. गौरव सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षा सभा उत्तर प्रदेश सत्येंद्र पाल, नामदेव समाज के अध्यक्ष सोनू नामदेव, सावंत नामदेव, विजय बंसल उर्फ़ चिंटू, भाजपा युवा नेता कपिल सैनी, पूर्व चैयरमैन प्रमेेश सैनी, प्रमुख समाजसेवी ललित जैन, समाजसेवी कमल वर्मा, सभासद मनोज सैनी, मनोज अरोरा, समाजसेवी अमित शर्मा, हनुमान मित्तल, गोविंद वर्मा, अकरम खान, इकबाल कुरैशी, रणवीर आर्या, सत्येंद्र सैनी, अमित सैनी, अंशु सैनी, डॉ. राजीव कुमार, पत्रकार संदीप जैन, भाग्य शर्मा, टोनी शर्मा, अमित सैनी, पियूष शर्मा, कमेटी अध्यक्ष सतीश सैनी, उपाध्यक्ष रविंद्र सैनी और अन्य कमेटी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights