Gorakhpur news :बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि में कान्हा के जन्म लेते ही आसमान आतिशबाजी की रोशनी से जगमगा उठा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महिलाएं बधाइयां गाने लगीं। मध्य रात्रि को विभिन्न मंदिरों, घरों और पुलिस लाइन में नंद के लाल की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बेताब दिखे। झूले पर झूलते श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का अलौकिक दर्शन पाकर भक्तजन निहाल हो गए। जन्मोत्सव के तहत नगर के गोरखनाथ मंदिर, गीता वाटिका, रेलवे इंस्टिट्यूट, जलकल के मंदिरों व घरों में देर रात तक भजन-कीर्तन के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।
पुलिस लाइन परिसर, गोरखनाथ मंदिर, गीता वाटिका, रेलवे इंस्टिट्यूट, जलकल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गोरखपुर पहुंचे हैं। मंगल धुन, सोहर गीत और घंट घड़ियाल की गूंज के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर कान्हा को गोद में लेकर गर्भगृह से बाहर आए। लड्डू गोपाल को पालने में बैठाकर सीएम ने उन्हें झूला झुलाया। इस दौरान सांसद रवि किशन और लोक गायब राकेश श्रीवास्तव ने मंगल गीत भी गाए।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर पर गोरखनाथ मंदिर में भजन कीर्तन के बीच श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राधा और कृष्ण बने बच्चों को खूब दूलारा और उनसे हंसी ठिठोली भी की। अपने हाथों से लड्डू खिलाया। खिलौने और चॉकलेट गिफ्ट दिए। इस दौरान कई मासूमों को अपनी गोद में लेकर वह काफी देर तक खिलाते रहे, प्यार-दुलार करते रहे।

नगर के साथ ही जनपद के सभी पुलिस थानों पर भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा-भाव से मनाया गया। पुलिस लाइन में कान्हा के विभिन्न स्वरूपों की सजाई गई मनोहारी झांकियों को देखने के लिए नर-नारियों सहित बच्चों का हुजूम उमड़ पड़ा। परिसर में स्थित सांस्कृतिक मंच से विविध प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे। मंच पर शाम को स्कूली बच्चों का कार्यक्रम और रात्रि में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कान्हा के जन्म लेते ही श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ ही आतिशबाजी व पटाखे छूटने शुरू हो गए। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के रंगारंग प्रस्तुतियों के उपरांत वाहिनी के जवानों द्वारा कई मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्थानीय कलाकारों ने अपने मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
गोरखनाथ मंदिर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस लाइन में सहायक पुलिस अधीक्षक मानुष पारीक श्री कृष्ण जी को पूजन कराए इस दौरान पुलिस लाइन में महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव, सदर सांसद रवि किशन, एडीजी जोन अखिल कुमार ,आईजी रेंज जे रविंदर गौड, कमिश्नर अनिल ढींगरा, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ,पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई, आरएफसी/ अपर आयुक्त अनुज मलिक, जॉइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर नेहा बंधु ,सहायक पुलिस अधीक्षक आदित्य सिंह, प्रधानाचार्य बीआरडी मेडिकल कॉलेज डॉक्टर गणेश, क्षेत्राधिकार कैंट योगेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकार कैंपियरगंज रत्नेश्वर सिंह, क्षेत्राधिकार गोरखनाथ रत्नेश सिंह, आरआई हरिशंकर सिंह सहित पुलिस लाइन के कर्मचारी श्रोतागण मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights