उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी उप चुनाव पर हुए चुनाव का आज परिणाम आएगा। इसके लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। नतीजों को लेकर रुझान भी आने शुरू हो गए हैं। सभी की निगाहें इस सीट के परिणाम पर टिकी हुई है। यह मतगणना कलेक्ट्रेट परिसर में हो रही है। मतगणना को लेकर भारी संख्या में फोर्स बल तैनात किया गया है। जिसमें तीन कंपनी पीएसी और तीन कंपनी पैरामिलिट्री, एक अपर पुलिस अधीक्षक तीन सीओ और करीब एक दर्जन से अधिक दरोगाहों की ड्यूटी लगाई गई।
PunjabKesari

घोसी उप चुनाव के रण का आज परिणाम आएगा। मतगणना जारी है। रुझान में उलटफेर हुआ है। घोसी सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती में अब सपा ने बढ़त बना ली है। सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को पीछे छोड़ दिया है। पहले भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights