global-market-trends

कमजोर जॉब डेटा की वजह से अमेरिकी बाजारों में पिछले सत्र के दौरान दबाव की स्थिति बनी रही। डाउ जॉन्स 300 अंक की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स लगातार तीसरे कारोबारी दिन कमजोरी के साथ 6,806.72 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इस सूचकांक ने 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत नैस्डेक 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,134.08 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,196.76 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 9,684.79 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.23 प्रतिशत टूट कर 8,106.16 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 153.5 04 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,076.87 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का माहौल बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजार में इकलौता स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स फिलहाल 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,568.06 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.05 अंक की मामूली तेजी के साथ 25,928 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 49,450 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स में आज लगातार तीसरे कारोबारी दिन जोरदार तेजी नजर आ रही है। फिलहाल ये सूचकांक 0.96 प्रतिशत उछल कर 4,037.67 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 196.31 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की छलांग लगा कर 27,732.97 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,710.15 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,263.95 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,288 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.17 प्रतिशत उछाल कर 3,831.43 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights