मुरादाबाद, 25 जनवरी । हमारे संघर्ष के काल को हम यदि ध्यान करते हैं तो हमें ध्यान में आता है कि ईस्ट इंडिया कंपनी के आने पर हमारे हिन्दू समाज का विघटन ध्यान में आता है। इन गंभीर परिस्थितियों में डॉ हेगडेवार जी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की। यह बातें रविवार को मुरादाबाद में केजीके नगर स्थित सिद्धि विनायक धर्मशाला में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक आनंद ने कही।
रविवार को मुरादाबाद महानगर में 5 नगरों रामगंगा विहार, बुद्धि विहार, गोविन्दनगर, प्रकाश नगर और केजीके नगर में अलग-अलग स्थानों पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन विराट हिंदू सम्मेलन समितियों द्वारा किया गया। जिनमें हजारों हिन्दुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
केजीके नगर में सिद्धिविनायक धर्मशाला में सह प्रान्त प्रचारक आनन्द ने बताया कि डॉ हेडगेवार के जीवन परिचय को ध्यान में लाते हैं तो हमें ध्यान में आता है कि जब रानी विक्टोरिया का राज्यारोहण की मिठाई का वितरण विद्यालय में हो रहा था तब 8 वर्ष के केशव ने उस मिठाई को कूड़े दान में फेंक दिया। डॉक्टर हेडगेवार जन्मजात देशभक्त थे, देश भक्ति उनकी वाणी में उनके रक्त में बसी थी। डॉक्टर हेडगेवार स्वतंत्रता आंदोलन के समय वर्ष 1921 वर्ष 1930 में 2 बार जेल गए । इस कारावास की अवधि के उपरांत उनके वक्तव्य और अधिक ओजस्वी हो गए।
विभाग शारीरिक प्रमुख सुभाष ने पंचपरिवर्तन के विषय को रखते हुए कहा कि आज इस हिन्दू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य केवल यही है कि जो पंच परिवर्तन है उन्हें हम अपने व्यवहार में लाएं। जितनी सुन्दर परिवार व्यवस्था भारत की है इतनी सुन्दर व्यवस्था किसी अन्य देश या संस्कृति की नहीं हो सकती। हमारी एकल होती परिवार व्यवस्था, सामूहिक भोजन, सामूहिक पूजा पद्धति, अतिथि देवो भव पर्यावरण में 3 विषय -पेड़, पानी व प्लास्टिक हटाओ, स्व का भाव, नागरिक कर्तव्य बोध है।
इनके अलावा रामगंगा विहार में मुख्य वक्ताओं में गजेन्द्र संधू ने संघ की यात्रा, जगदीश कोठारी ने हिंदुत्व और पंच परिवर्तन विषय पर डॉ मीनू मेहरोत्रा, बुद्धि विहार में ब्रजमोहन विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संघ की यात्रा कर्णपुरी महाराज ने हिंदुत्व और विपिन महानगर कार्यवाह ने पंच परिवर्तन, गोविंदनगर में ओमप्रकाश शास्त्री प्रान्त प्रौढ़ प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा दण्डी स्वामी ने हिंदुत्व और विपिन ने पंच परिवर्तन और प्रकाश नगर में संघ की यात्रा डॉ विनीत महानगर संघचालक ने संघ की यात्रा बाल योगी दीनानाथ ने हिंदुत्व और प्रमोद महानगर सह कार्यवाह ने पंच परिवर्तन विषयों पर अपने विचार रखे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर प्रचार प्रमुख संजीव चौधरी ने बताया कि सभी स्थानों पर भव्य विराट हिंदू सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
