डॉक्टर गायब,और पत्रकारों से भी बदतमीजी!मुज़फ्फरनगर।सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना, जो गरीब मरीजों के लिए वरदान मानी जाती है, अब कुछ निजी अस्पतालों के लिए धांधली और मोटी कमाई का जरिया बनती जा रही है। शाहपुर क्षेत्र स्थित एम.जे. इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल पर ऐसे ही फर्जीवाड़े और सरकारी फंड के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं।

गांव बवाना निवासी ओमपाल सिंह, जो मेरठ के केएमसी हॉस्पिटल में कैंसर का इलाज करा चुके हैं और फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, मंगलवार को एम.जे. हॉस्पिटल द्वारा आयोजित एक मेडिकल कैंप में पहुंचे थे। उन्होंने कैंप में बताया कि उनके बाएं पैर में नसों का दर्द है और परामर्श लेना चाहते हैं। लेकिन जैसे ही उन्होंने बताया कि उनके पास आयुष्मान कार्ड है, स्टाफ ने तुरंत “इलाज” के नाम पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया।अगले ही पल अस्पताल ने चौंकाने वाला खेल खेला ओमपाल सिंह को नसों के दर्द की जगह ‘बुखार का मरीज’ दिखा दिया गया! बिना किसी विशेषज्ञ डॉक्टर के, अस्पताल स्टाफ ने उन्हें दवाइयाँ देना शुरू कर दिया। इस बीच कई ब्लड रिपोर्ट, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड करा डाले गए, ताकि आयुष्मान कार्ड के नाम पर अधिक बिल तैयार किया जा सके।

ओमपाल सिंह के पुत्र मनोज पाल ने बताया कि मंगलवार सुबह से लेकर बुधवार दोपहर तक कोई नसों का डॉक्टर (Neurologist) मरीज को देखने नहीं आया। जब उन्होंने स्टाफ से बार-बार पूछा कि डॉक्टर कहाँ हैं, तो पहले टालमटोल की गई और फिर बदतमीजी करते हुए कहा गया | हमारे यहां कोई नसों का डॉक्टर नहीं है, आपने मरीज भर्ती क्यों कराया?

मनोज पाल का कहना है कि उन्होंने बुधवार सुबह गूगल से अस्पताल का नंबर निकालकर कॉल की थी, और उस रिकॉर्डिंग में स्टाफ यह कह रहा था कि “हमारे यहां रोजाना नसों का डॉक्टर बैठता है।” लेकिन जब वे अस्पताल पहुंचे, तो वही स्टाफ मुकर गया और धमकी देने लगा।परिजनों का आरोप है कि अस्पताल आयुष्मान कार्ड के नाम पर फर्जी भर्ती दिखाकर सरकारी धन हड़पने की कोशिश कर रहा है। इतना ही नहीं, जब कुछ पत्रकार इस मामले की जानकारी लेने पहुंचे, तो अस्पताल कर्मियों और कुछ बाहरी लोगों ने पत्रकारों से भी अभद्रता और गाली-गलौज की।ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से एम.जे. हॉस्पिटल की जांच की मांग करते हुए कहा है कि यदि ऐसे अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आयुष्मान योजना की साख पर बट्टा लग जाएगा।

लास्ट में उस व्यक्ति का फोटो है जो पत्रकारों के साथ गाली गलौच कर रहा था और धमकिया दे रहा था. पुलिस को आता देख ये व्यक्ति वहां से भागने लगा इसको रोकने का प्रसाद किया नगर पुलिस के आने से पहले ये गाड़ी से भाग गया.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights