मनीष अग्रवाल

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने जिले में बीट प्रणाली को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को एक आकस्मिक समीक्षा बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने जनपद के सभी थानों से बुलाए गए 51 बीट मुख्य आरक्षी/आरक्षियों की बीट बुक का गहन निरीक्षण किया।समीक्षा में बीट क्षेत्र से संबंधित जानकारी, विवादों की स्थिति, अवैध गतिविधियों पर निगरानी, गणमान्य व्यक्तियों की सूची और सी-प्लान की प्रविष्टियों की जांच की गई। कई बीट बुकें अद्यतन पाई गईं, जबकि कुछ अपूर्ण थीं। इस पर एसएसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को शीघ्र सुधार के निर्देश दिए।उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार पुलिसकर्मियों को बेहतर जनसंपर्क, अनुशासन और अभिलेख रख-रखाव के लिए ₹1000 नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित पुलिसकर्मी हैं —

1. हैड कांस्टेबल सोनू कुमार (थाना कोतवाली नगर)

2. कांस्टेबल शुभम सिंह (थाना देवबंद)

3. कांस्टेबल गौरव कुमार (थाना देवबंद)

4. कांस्टेबल सुमित वर्मा (थाना सरसावा)

वहीं, लापरवाही बरतने वाले चार पुलिसकर्मियों को कड़ी चेतावनी दी गई। इनमें शामिल हैं —

1. कांस्टेबल जसवंत सिंह (थाना बेहट)

2. कांस्टेबल नितिन कुमार (थाना गंगोह)

3. हैड कांस्टेबल मनोज कुमार (थाना तीतरो)

4. हैड कांस्टेबल अमित कुमार (थाना सदर बाजार)

बैठक के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने रहने और खाने से जुड़ी समस्याएं भी बताईं, जिस पर एसएसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित प्रतिसार निरीक्षकों को इनका समाधान तुरंत करने के निर्देश दिए।एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा, बीट प्रणाली पुलिसिंग का सबसे मजबूत आधार है। यदि बीट स्तर पर सूचनाएं और जनसंपर्क सशक्त होंगे, तो अपराध नियंत्रण और जनता का विश्वास दोनों सुनिश्चित होंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights