जिलाधिकारी ने बैठक में कहा ग्राम स्तर पर टीम बनाई जाए, जिसमें पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, पशुपालन विभाग, विद्युत विभाग, विकास विभाग आदि विभागों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को तैनात किया जाए। सभी बाढ़ प्रभावित ग्रामों को चिन्हित करते हुए वहां पर टीम लगाई जाए एवं उन्हें जिम्मेदारी से बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद की जाए।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी शेल्टर होम / बाढ़ शरणालय स्थलों में स्वास्थ्य टीम लगाई जाए। एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए। सभी मेडिकल सुविधाएं प्रदान की जाए। डॉक्टरों की तैनाती की जाए। निरंतर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा छिड़काव किया जाए। सभी स्वास्थ्य कैंप में एंटी स्नेक वेनम अवश्य उपलब्ध होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी दिनों में यमुना के जल स्तर में बढ़ौती होगी। दिनांक 4 से 6 सितंबर 2025 के दौरान यमुना का जलस्तर पीक/ डेंजर लेवल के आस पास होगा। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए परिवारों एवं पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की व्यवस्था की जाए। सभी के खाने, रहने, पीने, सोने आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी राशन डीलरों को एक्टिव रखे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राशन की आपूर्ति पूर्व में सुनिश्चित करे। किसी को राशन प्राप्त करने में समस्या नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2023 में लगभग 5 हजार पशुओं को शिफ्ट किया गया था, इस बार लगभग 10 हजार पशुओं को शिफ्ट करने का लक्ष्य/ टारगेट लेते हुए कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा के समय किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि नाव/ स्टीमर में बेसिक सेफ्टी इक्विपमेंट अवश्य होने चाहिए। पुलिस विभाग को निर्देश दिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं सड़कों पर समय-समय बैरियर एवं बैरिकेडिंग की जाए। वाहनों का आवागमन रोका जाए।

बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, सीवीओ नरेंद्र नारायण शुक्ला, सीएमओ डॉ संजीव यादव, उप जिलाधिकारी सदर/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन, उप जिलाधिकारी गोवर्धन प्रजाक्ता त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी महावन कंचन गुप्ता, उप जिलाधिकारी मांट रितु सिरोही, उप जिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, पी0डी0 डीआरडीए अरुण कुमार, डीसी मनरेगा विजय कुमार पाण्डेय, ए0आर0टी0ओ0 प्रवर्तन राजेश राजपूत, जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार, समस्त तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी आदि मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights