मुजफ्फरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सोमवार को नगर पालिका परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने ध्वज फहराया। इसके उपरांत सभागार में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री का “जय जवान, जय किसान” का नारा आज भी देश को नई दिशा देता है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम के बाद नगर पालिका प्रांगण से “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत शिव चौक तक रैली निकाली गई। रैली में नगर पालिका के कर्मचारी, सभासद और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका ईओ डॉ प्रज्ञा सिंह के आलावा,सभासद कुसुमलता पाल, ऋतु त्यागी, बोबी सिंह, देवेश कौशिक, सुनीता पाल, नौशाद सहित नगर पालिका अधिकारीगण मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights