नहर में नहाते समय 5 किशोर डूबे, 4 को निकाला, एक की तलाश

फिरोजाबाद, 15 मार्च (हि.स.)। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार को नहर में नहाते समय 5 किशोर डूब गए। जिनमें से 4 को सकुशल निकाल लिया है, जबकि एक डूब गया। जिसकी पुलिस पीएसी गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

थाना मक्खनपुर के गांव नगला तुरकिया निवासी सचिन, आकाश, नितिन, रोहन पुत्र दयानंद, नितेश उर्फ बंकू शनिवार को शिकोहाबाद के छीछामई नहर भूड़ा में नहाने के लिए आए थे। सभी किशोर पहले छीछामई स्थित बंबा में नहा रहे थे। उसके बाद वह नहर में नहाने लगे। नहर में पानी का तेज बहाव होने के चलते सभी बहने लगे। जिस पर किशोरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर 4 किशोरों को निकाल लिया लेकिन एक किशोर बैंकू उर्फ नितेश पुत्र प्रमोद पानी में डूब गया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कौहराम मच गया। वह मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम ने डूबे हुए किशोर की तलाश नहर में शुरू कर दी है।

इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक देहात अखिलेश भदौरिया का कहना है कि पुलिस को 5 किशोरों के नहर में डूबने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो पाया कि 5 किशोर बंबा में नहा रहे थे। जिसमें नहाते हुए एक किशोर नहर में चला गया। जिस कारण वह डूब गया है। मौके पर गोताखोरों की मदद से डूबे हुए किशोर की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights