एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को डायल- 112 पर सोसायटी निवासी जसदीप सिंह की बेटी इकप्रीत कौर (15) के बालकनी से कूदने की सूचना मिली थी। मौके पर टीलामोड़ थाना प्रभारी टीम के साथ पहुंचे और किशोरी को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जब परिजनों से बातचीत की गई तब सामने आया कि किशोरी कक्षा 10 की छात्रा थी। पढ़ाई को लेकर मानसिक तनाव में होने की बात भी सामने आई है।
