मनोज पाल (9911711593)

गांव में पहली बार पहुंचेंगी उच्च स्तरीय नेत्र चिकित्सा सेवाएं

मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव कुरथल मे निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन कल बुधवार को होगा। यह शिविर सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बुढ़ाना के अध्यक्ष निर्भय सिंह सहारवत की पहल पर लगाया जाएगा। नेहरू नेत्र चिकित्सालय, मुज़फ्फरनगर द्वारा आयोजित यह शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। शिविर का आयोजन भाजपा मण्डल अध्यक्ष ठाकुर मोनू कुरथल के घेर कुरथल में किया जायेगा।

ठाकुर मोनू कुरथल ने बताया कि इस शिविर में आंखों की जांच, लेंस, दवाएं और ऑपरेशन तक की सभी सुविधाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। जांच कराने आने वाले मरीजों को आवश्यक दवाएं वहीं मौके पर दे दी जाएंगी। वहीं जिन मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया जाएगा, उन्हें अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड साथ लाना होगा। शिविर का संचालन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जुनेद आलम द्वारा किया जाएगा। इस आयोजन में जिला गन्ना अधिकारी एवं नेहरू नेत्र चिकित्सालय के जनरल सेक्रेटरी संजय शिशोदिया का विशेष सहयोग रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights