सिपाही की राइफल छीनकर भाग रहे दुष्कर्म आरोपित से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

सोनभद्र, 24 अप्रैल (हि.स.)। पिपरी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कपड़े व अन्य साक्ष्य बरामद किए जा रहे थे, तभी वह सिपाही की राइफल छीनकर भागने लगा। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने गुरुवार को बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बुधवार को थाना में तहरीर देकर बताया कि उसका दामाद सूरत में रहता है। पिछले चार माह से 11 साल की नातिन काे लेकर बेटी उनके संग रह रही है। बुधवार की शाम खेलते-खेलते नातिन गायब हो गई तो उसे खोजना शुरू किया गया। पास के एक मकान से नातिन के रोने की आवाज पर परिवार के लोग वहां पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खटखटाया। इस पर मंजर खान अपने अस्त-व्यस्त कपड़ों को सही करते हुए दरवाजा खोला और परिवार को देखकर भाग गया। कमरे के अंदर घरवाले पहुंचे तो देखा कि बच्ची बिना कपड़ों के एक कोने में खुद को छिपाते हुए रो रही थी।

पूछने पर बच्ची ने बताया कि आरोपित मंजर ने उसका मुंह दबाकर उसके साथ गलत काम किया है। परिवार से तहरीर मिलते ही पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जांच में लगी पुलिस टीम रात भर आरोपी से घटना के समय पहने गए कपड़ों के बारे में पूछती रही, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। गुरुवार सुबह उसने बताया कि वह अपने कपड़ों को खाड़पाथर के पास छिपाया है। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर मौके पर पहुंची और कपड़े को बरामद कर वापस लौटने लगी। तभी उसने एक कांस्टेबल की राइफल छीनकर भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग का प्रयास किया। पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी और वह घायल हो कर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने आरोपी को इलाज के लिए म्योरपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। मामलें में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ईरान संकट के बीच सरकार लगातार एक्शन में है। सरकार ने इसको लेकर एक समिति का गठन किया है। सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि गृह मंत्री अमित शाह समिति की अध्यक्षता करेंगे। पैनल के अन्य सदस्यों में विदेश मंत्री एस जयशंकर और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं। खबरों के मुताबिक, मंत्रियों ने ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध पर चर्चा करने के लिए कई दौर की बैठकें की हैं। तीनों मंत्रालयों से उम्मीद की जाती है कि वे भारत के सामने आने वाली चुनौतियों को कम करने के लिए अन्य संबंधित मंत्रालयों, विभागों और राज्यों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। यह वीनर्स नकली दांतों से 300 गुना बेहतर है! और कीमत बहुत सस्ती है Snap On Smile Do This For 30 Minutes A Day And Earn ₹462,000 Per Day PINC In Meerut, A Young Girl Becomes A Millionaire PINC इसे भी पढ़ें: US Permanently Close Peshawar Consulate | अमेरिका ने पेशावर वाणिज्य दूतावास को स्थायी रूप से बंद करने का किया फैसला, रणनीतिक गलियारे में बदली कूटनीति पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी लोकसभा में पश्चिम एशिया संघर्ष के मद्देनजर भारत की समग्र ऊर्जा स्थिति पर बयान देंगे, जिसने जहाजरानी लाइनों को बुरी तरह प्रभावित किया है। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सदन में उपस्थित रहेंगे और इस विषय पर चर्चा के दौरान हस्तक्षेप कर सकते हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बुधवार को एक अंतर-मंत्रालयी प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बावजूद, जिसने वैश्विक ऊर्जा मार्गों को प्रभावित किया है, विविध खरीद के माध्यम से भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित बनी हुई है। इसे भी पढ़ें: Stock Market Crash | SIP Continue or Stop | पोर्टफोलियो लाल निशान में? जानें क्यों घबराहट में SIP रोकना हो सकती है आपकी सबसे बड़ी भूल! सुजाता शर्मा ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित है। हमारी दैनिक खपत लगभग 55 लाख बैरल है। विविध खरीद के माध्यम से, हमने आज जो मात्रा सुरक्षित की है, वह इस अवधि के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य से सामान्य रूप से आने वाली मात्रा से अधिक है। पश्चिम एशिया में तनाव के कारण भारत को एलपीजी आपूर्ति प्रभावित होने के बीच, शर्मा ने कहा कि सरकार ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए लागत वृद्धि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा वहन किया है।

Verified by MonsterInsights