-encounter-two-arrest

बरेली, 14 फरवरी । थाना भोजीपुरा पुलिस ने शनिवार तड़के मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपित पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश व एक घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए सीएचसी भोजीपुरा भेजा।

एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि 14 फरवरी की रात राजीव कुमार चौधरी, थाना प्रभारी भोजीपुरा पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम सिघांई कायस्थान के जंगल में कुछ बदमाश गौकशी की फिराक में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो करीब 2:10 बजे बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। एक गोली कांस्टेबल रिंकू के बाजू को छूते हुए निकल गई।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें राजू निवासी मोलागढ़ के बाएं पैर में गोली लग गई। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, खोखा, दो जिंदा कारतूस व एक छुरी बरामद हुई। मौके से इकराम निवासी धौराटांडा को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से गौकशी के उपकरण मिले। अन्य आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में कॉम्बिंग जारी है।

एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त घायल हुआ है। दोनों गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घायल पुलिसकर्मी व अभियुक्त का उपचार कराया जा रहा है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights