कुछ ही देर में संदिग्ध कार आते ही पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश रोहित यादव पुत्र रामधारी यादव निवासी ग्राम घुघुरी सुल्तानपुर, थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक अन्य बदमाश फरार हो गया। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर फरार अभियुक्त साजिद पुत्र अबरार अहमद निवासी पटैला, थाना खुटहन को गिरफ्तार कर लिया।
घायल अभियुक्त को इलाज के लिए सीएचसी खुटहन भेजा गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में थाना खुटहन पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार घायल अभियुक्त रोहित यादव के खिलाफ विभिन्न जनपदों में गौ-तस्करी, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त साजिद के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।इनके पास से एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की स्वीफ्ट कार, एक तमंचा कारतूस और 950 रुपये नकद शामिल हैं।
