जम्मू और कश्मीर से मुठभेड़ की खबर आ रही है। खुफिया सूचना के आधार पर इस समय सैन्य बलों ने रियासी के तुली इलाके में दो आतंकियों को घेर लिया है। इसमें से एक आतंकी को मुठभेड़ में मार गिराया है। इस कार्रवाई में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान भी घायल हुआ है। जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और भारतीय सेना की संयुक्त कार्रवाई फिलहाल अभी जारी है।

आतंकियों ने जब अपने आप को घिरता देख तो तुरंत ही फायरिंग शुरू कर दी। इसके चलते आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। गौरतलब है कि रियासी कभी आतंक से प्रभावित इलाका रह चुका है। यह अभी भी आतंकियों के लिए लैंडिंग इलाका बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights