मुज़फ्फरनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय, मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन आगामी 30 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। यह मेला जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई कैम्पस, मेरठ रोड, मुज़फ्फरनगर में आयोजित होगा।जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में निजी क्षेत्र की तीन से चार प्रतिष्ठित कम्पनियां भाग लेंगी, जो लगभग 200 विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार/परीक्षा के माध्यम से करेंगी। चयनित पदों में टेक्निकल असिस्टेंट, वेलनेस एडवाइजर, असिस्टेंट, फील्ड एक्जीक्यूटिव, सेल्स रिप्रजेंटेटिव आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई आदि योग्यताधारी अभ्यर्थी पात्र होंगे।

मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर “Job Seeker” कॉलम में अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।रोजगार मेले में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ पंजीकरण कार्ड, समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, फोटो आईडी एवं बॉयोडाटा लेकर आना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, मुज़फ्फरनगर से संपर्क कर सकते हैं।अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस रोजगार मेले में प्रतिभाग करने पर किसी प्रकार का यात्रा भत्ता (मार्ग व्यय) देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights