मुजफ्फरनगर।नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा दो अधिकारियों और 12 कर्मचारियों का वेतन रोके जाने के फैसले ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने सोमवार को कार्यालय का कामकाज ठप कर दिया और तालाबंदी कर विरोध शुरू कर दिया।

स्वायत शासन कर्मचारी संगठन की शाखा की अगुवाई करते हुए अध्यक्ष बृजमोहन और महामंत्री सुनील वर्मा के नेतृत्व में सभी विभागों के कर्मचारी एकजुट होकर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि रोके गए वेतन की तुरंत बहाली नहीं की गई, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।हड़ताल के चलते नगर पालिका परिषद का दफ्तर पूरी तरह से ठप रहा और आमजन से जुड़े कई कार्य प्रभावित हो गए।

संगठन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा मनमाने ढंग से वेतन रोका जाना कर्मचारियों के साथ अन्याय है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights