जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुबह करीब 3:49 बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुबह करीब 3:49 बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। जिसके बाद अपने-अपने घरों में सो रहे स्थानीय निवासी में डर का महौल बन गया। हालांकि इस भूकंप के झटके से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है। बता दें कि करीब एक महीने पहले डोडा और किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

इससे पहले यानी बुधवार को नोएडा, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र और महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। कहीं पर भी कोई घटना घटित होने का अप्रिय समाचार नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights