मथुरा, 17 अक्टूबर । दुबई (यूएई) में इंडिया क्लब के सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकसित विजन का समर्थन करते हुए उत्तर भारतीय प्रवासियों ने डिजिटल माध्यम से सुझाव प्रदान किये।

मथुरा होलीगेट अंदर के निवासी एवं दुबई यूएई कार्यक्रम के संचालक एवं संस्था के महासचिव डा. साहित्य चतुर्वेदी ने इस आशय की जानकारी देते हुए शुक्रवार काे बताया कि उत्तर प्रदेश में अवस्थित यमुना और गंगा की प्राकृतिक शोभा, प्रत्येक नगर की कार्य कौशलता, मथुरा के पेड़े, हाथरस के मसाले, कन्नौज के इत्र, कानपुर के उद्योग, बनारस की साड़ियाँ , आगरा जिले की दालमौठ आदि अनेकों उद्योगों ,पर्यटन, शिक्षा, संस्कृतियों और फ़िल्म उद्योग से सम्बन्धित सैकड़ों सुझाव एकत्रित किये गये ।

विदित रहे कि, उत्तरभारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री पंकज जेसवाल के निर्देशन में विकसित उत्तर प्रदेश के लिए प्रवासियों के सुझाव आमंत्रित करने की राजकीय पहल का संस्था के अध्यक्ष डा. राजेश अग्रवाल ने स्वागत किया तथा अतिथियों का स्वागत सिंधी समाज के अध्यक्ष चंद्रशेखर भाटिया द्वारा किया गया ।

सभा की अध्यक्षता के लिए शिक्षाविद डा. कुशनाथ चतुर्वेदी को आमंत्रित करते हुए प्रवासी भारतीयों ने डा. चतुर्वेदी को उत्तर प्रदेश गौरव से सम्मानित किया । इसी क्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिरामानंद आचार्य तथा विशिष्ट अतिथि दीपक त्रिपाठी एवं भूतेश्वर सिंह को गौरव सम्मान से नवाज़ा गया ।

सुझावों को डिजिटल माध्यम से प्रेषित करते हुए दुबई में स्टेट बैंक आफ़ इंडिया के सीईओ डाॅ. निलय राजन ने काव्य पाठ किया तथा प्रतिष्ठित उद्योगपति अमित वर्धन, अनीता सचान, आशुतोष श्रीवास्तव, इमरान भाई, उपेन्द्र चतुर्वेदी, मनोज चतुर्वेदी, संस्कृति, देवा सोलंकी, मनोरमा चतुर्वेदी, राजेश कोषाध्यक्ष, अमित चतुर्वेदी आदि ने विचार व्यक्त किये।

उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की यात्रा में काशी के सांसद और प्रधानमंत्री मंत्री नरेंन्द्र मोदी, विधायक एवं मंत्री रवीन्द्र जायसवाल तथा विकसित यूपी के कर्णधार योगी आदित्यनाथ के समाज परक कार्यों का आभार व्यक्त किया गया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights