बिना लाइसेंस के चल रही दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़

हरिद्वार, 7 जून (हि.स.)।केंद्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन तथा उत्तराखंड ड्रग्स विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सिडकुल में एक ऐसी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, जो फूड लाइसेंस पर दवाइयों का निर्माण कर रही थी। फैक्ट्री से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर एनसीबी की टीम पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई है।

बरामद दवाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। संदेह है कि यह दवाइयां नशे से संबंधित है।नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो तथा हरिद्वार ड्रग्स विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने सिडकुल क्षेत्र में बिना लाइसेंस दवा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में एक व्यक्ति सुनील कुमार वर्मा पुत्र चैन सुख निवासी बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) को हिरासत में लिया गया। जांच में पाया गया कि फूड लाइसेंस पर दवा फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि जांच में सामने आया कि कंपनी के पास दवा निर्माण का लाइसेंस नहीं है और वह केवल फूड लाइसेंस के आधार पर अवैध रूप से दवाएं बना रही थी।एनसीबी अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई एक नारकोटिक्स केस की जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर की गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights