सीनियर डीसीएम ने बताया कि डिवाई गुड्स शेड रेलवे कन्साइनमेंट के लिए कार्य कर रहा था तथा यह वर्ष में कुछ समय के लिए प्रयोग में नहीं रहता था। चूंकि डिवाई फूड ग्रेन की मंडी है एवं रेलवे द्वारा माल यातायात हेतु नजदीकी माल गोदाम केवल चंदौसी ही है जो काफी व्यस्त भी रहता है। इस सब को ध्यान रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा डिवाई के फूड ग्रेन से संबंधित व्यापारियों को सुविधा प्रदान करने हेतु एवं डिवाई मालगोदाम के कुछ समय रेलवे कन्साइनमेंट लोडिंग न होने वाले समय का सदुपयोग करते हुए एवं रेल राजस्व को भी बढ़ाने के उद्देश्य से माह दिसम्बर तक डिवाई मालगोदाम को फूड ग्रेन की लोडिंग हेतु खोला गया है। आज को डिवाई मालगोदाम से मक्का की लोडिंग की गई है।

मंडल रेल प्रबंधक ने चंदौसी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों एवं स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया एवं चंदौसी माल गोदाम का निरीक्षण किया। आज चंदौसी में नए रनिंग रूम का मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उद्घाटन किया गया। नए रनिंग रूम के प्रांगण में मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पौधारोपण किया।

निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओपी) परितोष गौतम, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) ऋचा शर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) सुशील कुमार, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (समन्वय) अक्षय कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता (मुख्यालय) अभिषेक चौधरी, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) जन्मेजय उपाध्याय, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (ओपी) अंशु कुमार वर्मा तथा मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights