मुज़फ्फरनगर।
दून डंपलिंग्स स्कूल में शुक्रवार को आयोजित ‘मैजिक माइंड’ प्रदर्शनी बच्चों की रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति का शानदार उदाहरण बनी। पूरे विद्यालय परिसर में अलग-अलग विषयों पर तैयार मॉडल, चार्ट, पेंटिंग और इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स ने अभिभावकों और आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में विद्यालय की टीम के साथ आमंत्रित अतिथि अनुज पटपतिया, अमित पटपतिया, मुकुल दुआ और रजत गोयल मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के बनाए मॉडल देखे और उनकी मेहनत की सराहना की।

विद्यालय के डायरेक्टर अनुराग सिंगल ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को नए विचारों को आत्मविश्वास के साथ सामने रखने का अवसर देते हैं। प्रिंसिपल सीमा शर्मा ने बच्चों के काम की तारीफ करते हुए बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में सीखने की जिज्ञासा और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है।

अभिभावकों ने भी बच्चों के काम को सराहा और कहा कि इतने छोटे बच्चों द्वारा तैयार मॉडल और गतिविधियाँ देखकर खुशी हुई। कई अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए बेहद उपयोगी हैं। प्रदर्शनी पूरे दिन उत्साहपूर्ण माहौल में चली और बच्चों के चेहरों पर अपनी मेहनत की सराहना पाकर विशेष खुशी दिखाई दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights