मनीष अग्रवाल

सहारनपुर।  जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत गठित जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय तथा संचारी रोगों पर नियंत्रण एवं घर घर पर दस्तक अभियान हेतु अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बच्चों के टीकाकरण में प्रगति न करने वाले क्षेत्रों के एमओआईसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि इन स्थलों का स्वयं निरीक्षण करे।निरंतर टीकाकरण में खराब प्रगति पर खाताखेड़ी के इंचार्ज को पद से हटाने के निर्देश दिए। वही अनुपस्थित चल रहे डीपीएम, डीपीसीएम को नोटिस देकर कड़ी कार्यवाही करने को कहा। आरबीएस के तहत चिन्हित बच्चों का निरंतर फॉलोअप लेने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य संकेतकों की कड़ाई से समीक्षा की और स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनस्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत खराब कार्य पर डीपीआरओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में कहीं पर भी कूड़े के ढेर एवं गंदगी दिखाई न दे। जलभराव और झाड़ियों की सफाईः मच्छरों के पनपने पर रोक लगाने के लिए जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित कर पानी की निकासी की जाए और झाड़ियों की कटाई-छंटाई का विशेष अभियान चलाया जाए। बैठक में समस्त सीएचसी एवं पीएचसी से चिकित्सक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights