मुज़फ्फरनगर।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनपदवासियों से अपील की है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्य तेजी से चल रहा है। इस प्रक्रिया की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं का गणना प्रपत्र अभी तक जमा नहीं हो सका है, वे शीघ्र अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ के माध्यम से प्रपत्र भरकर जमा कर दें।डीएम ने बताया कि यदि किसी मतदाता के पास गणना प्रपत्र किसी कारणवश नहीं पहुंच पाया है, तो वह तुरंत अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर फार्म प्राप्त कर सकते हैं और उसे शीघ्र भरकर जमा करा दें।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गणना प्रपत्र भरने में किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा होने पर नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, विकास खंडों तथा तहसीलों में स्थापित हेल्प डेस्क की सहायता ली जा सकती है। इन हेल्प डेस्कों पर मौजूद कर्मचारी गणना प्रपत्र भरवाने में पूरी मदद करेंगे।जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए तथा मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित, स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से तैयार हो सके। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे समय रहते अपना गणना प्रपत्र अवश्य जमा करें और मतदाता सूची के अद्यतन कार्य में सहयोग दें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights