मनीष अग्रवाल

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देश पर बीती रात थाना चिलकाना पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने साफ किया है कि अवैध खनन में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

जिलाधिकारी व एसएसपी का कहना है कि जिले में लगातार अभियान चलाकर खनन माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध खनन जैसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।संयुक्त टीम ने मौके से आठ वाहन बरामद किए, जिनमें 18 टायर ट्रक दो, क्रेटा कार एक, स्विफ्ट कार एक समेत अन्य वाहन शामिल हैं। बरामद गाड़ियों को वैध कागजात न मिलने पर थाना परिसर में दाखिल कर दिया गया है। साथ ही दो कारों को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। गिरफ्तार सभी 11 अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170 BNSS के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई है और उन्हें अदालत में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शोयब पुत्र मुबारिक निवासी जहीरपुर थाना देवबंद सहारनपुर, गुलफाम पुत्र जमील निवासी रियावली नगला थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर, वसीम पुत्र यासीन निवासी मंधवारा थाना बुढ़ाना मुजफ्फरनगर, फुरकान पुत्र इसराईल निवासी अलीपारपुर थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर, अनस पुत्र शहजाद निवासी जौला थाना बुढ़ाना मुजफ्फरनगर, फारुख पुत्र यासीन निवासी मंधवाड़ा थाना बुढ़ाना मुजफ्फरनगर, रजा पुत्र रिजवान निवासी धौलाहेड़ी थाना चिलकाना सहारनपुर, जुबैर पुत्र इमरान निवासी दुधगढ़ थाना चिलकाना सहारनपुर, मुदस्सिर पुत्र रागिब निवासी धौलाहेड़ी थाना चिलकाना सहारनपुर, इनाम पुत्र अख्तर निवासी तलहेड़ी बुजुर्ग थाना देवबंद सहारनपुर व मिथुन पुत्र महेंद्र निवासी कस्बा थाना भवन शामली शामिल हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights