मुज़फ्फरनगर।जिला अस्पताल में आज सुबह कर्मचारियों की अचानक हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं। फार्मासिस्ट, नर्स और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ ने कार्यस्थल पर विरोध जताते हुए ओपीडी, दवा वितरण और अन्य चिकित्सा सेवाओं का बहिष्कार कर दिया। इसके चलते मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा और कई लोग बिना इलाज के ही लौटने को मजबूर हो गए।हड़ताल की वजह जिला अस्पताल की एक महिला सर्जन चिकित्सक बताई जा रही है, जिन पर एक फार्मासिस्ट के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है।

संयुक्त कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजीव लांभा ने बताया कि उक्त चिकित्सक ने ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट से अमर्यादित भाषा में बात कर उसे अपमानित किया, जिसके विरोध में सभी कर्मचारी एकजुट हो गए।कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक संबंधित चिकित्सक को हटाया नहीं जाता और मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन इस प्रकार की घटनाओं को बार-बार नजरअंदाज करता है, जिससे स्टाफ का मनोबल गिर रहा है।हड़ताल के चलते ओपीडी में पर्ची बननी बंद हो गई, दवा काउंटर भी बंद रहे, जिससे गरीब और दूर-दराज से आए मरीजों को खासा नुकसान उठाना पड़ा। कई मरीजों ने बताया कि वे सुबह से लाइन में खड़े हैं लेकिन अब तक इलाज शुरू नहीं हुआ।इधर, सीएमएस और सीनियर अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों से वार्ता कर हड़ताल समाप्त कराने की कोशिशें की जा रही हैं। हालांकि, देर शाम तक अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights