अच्छे पाचन के लिए संतुलित आहार और मानसिक शांति जरूरी : डॉ. उपाध्याय

हरिद्वार, 26 फ़रवरी (हि.स.)।स्वस्थ पाचन के लिए सही आहार और मानसिक संतुलन जरूरी है। जबकि संतुलित पाचन तंत्र के लिए भोजन में फाइबर आवश्यक है। ऋषिकुल आयुर्वैदिक कॉलेज में अच्छा स्वास्थ्य और संतुलित आहार विषय पर परिचर्चा में यह बात आयुर्वेद विशेषज्ञ व ऋषि कुल आयुर्वेद फार्मेसी के प्रभारी डॉक्टर अवनीश उपाध्याय ने कही। नेचुरोपैथी विशेषज्ञ रुचिता त्रिपाठी का कहना है कि संतुलित आहार और मानसिक शांति पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखते हैं। केवल दवाओं पर निर्भर रहने के बजाय, सही खानपान और जीवनशैली में सुधार जरूरी है।

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. अवनीश कुमार उपाध्याय बताते हैं कि फाइबर पाचन को दुरुस्त रखने में सहायक है। हरी सब्जियां, साबुत अनाज, और फल जैसे सेब, पपीता, अमरूद अच्छे फाइबर स्रोत हैं। रामकृष्ण मिशन अस्पताल के डॉ. सुशील शर्मा ने कहा कि बच्चों में पिज्जा, बर्गर और कोल्ड ड्रिंक्स की आदत बढ़ रही है। इनके विकल्प के रूप में मल्टीग्रेन पिज्जा, छाछ, ताजे फलों का जूस और मिलेट्स आधारित नूडल्स बेहतर हैं।

रुचिका त्रिपाठी ने कहा तनाव पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलती है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। अतः पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए भुजंगासन व पवनमुक्तासन करें,इनसे अपच और कब्ज़ से राहत मिलेगी। कपालभाति और अनुलोम-विलोम से पाचन क्रिया को सक्रिय करें। भोजन के बाद वज्रासन करने से पाचन में सुधार होता है। जिला अस्पताल में लाइफस्टाइल विशेषज्ञ डॉ. घनेंद्र वशिष्ठ का कहना है कि संतुलित आहार, योग और मानसिक शांति से पाचन तंत्र को स्वस्थ रखा जा सकता है।

प्रतीकात्मक चित्र

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights